Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जयंती पर याद किए गए महर्षि दयानंद सरस्वती


BHARATTV.NEWS,CHITTA:देवघर जिले के एसपी माइंस स्थित डीएवी विद्यालय में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में प्राचार्य सहित उपस्थित सभी शिक्षकों ने इस महान आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि महर्षि दयानंद एक युग प्रवर्तक संत थे। उन्होंने वेदों के आधिपत्य को स्वीकार किया एवं ‘वेदों की ओर लौटने’ का नारा दिया। जीवन भर स्वामी दयानंद सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रजनीश कुमार सिंह ने किया। वहीं एलकेजी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने ‘स्वामी दयानंद का जीवन तथा योगदान’ पर अपना वीडियो संदेश भेजा। कक्षा चार से पांच तक के बच्चों ने इस महान चिंतक व समाज सुधारक का चित्र बनाया। वर्ग छह से आठ तक के बच्चों ने ‘स्वामी दयानंद आर्य समाज के संस्थापक’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में शामिल हुए। वहीं नौवमी से बारहवीं तक के बच्चे ‘स्वामी दयानंद का जीवन एवं कार्य’ शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता में शामिल हुए। बेहतर प्रस्तुति देने वालों को पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्रदान किया गया। जानकारी शिक्षक सह मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी।