Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाला समारोह को किया रद्द!

file foto

चीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाला समारोह को किया रद्द
कोरोना वा वायरस से मरने की संख्या बढ़कर 41
भारतटीवीÛन्यूज नेटवर्क। चीन में कोरोना नामक वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। नववर्ष की तैयारियों के बीच हुबेई प्रांत में फैले जानलेवा कोरोना वायरस को नियंत्रित करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। इसके कारण अब तक मरनेवालों की संख्या 41 तक पहुंच गयी है। अब तक इस विषाणु के लगभग 1,287 मामलों की पुष्टि होनी की बात कही जा रही है। वुहान, शियानिंग, शियोगान, एन्शी और जिजांग शहरों को पूरी तरह सील किया गया है। घातक विषाणु कोरोना वायरस के फैलने से राकने के लिए प्रसार को रोकने के लिए इन शहरों पर परिवहन पर रोक भी लगायी गयी है। लगा दिया गया है। शंघाई डिजनीलैंड को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इससे परेशानी हो सकती है, पर ये बेहद जरूरी है।

फ्रांस में 3 लोगों के कोरोना वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि

फ्रांस में 3 लोगों के कोरोना वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से एक व्यक्ति को पेरिस में, जबकि दूसरे को दक्षिण-पश्चिमी शहर बोर्डोक्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने पत्रकारों को बताया कि यूरोप में कोरोना वायरस के इन पहले दो मामलों की पुष्टि हुई है।
फ्रांस में और भी मामले सामने आने की संभावना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एक मरीज की उम्र 48 वर्ष है और दो दिन पहले ही वह चीन के वुहान शहर से यात्रा करके लौटा है। इस बीच एग्नेस बुजिन ने दूसरे मरीज के बारे में किसी भी तरह की सूचना से इंकार किया।
अमेरिका में कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि
इससे पहले अमेरिका में दो मामले सामने आए है। महिला ने हाल ही में वुहान की यात्रा की थी। महिला अब अस्पताल में भर्ती है। यूएस में वायरस की पुष्टि करने वाला पहला रोगी एक व्यक्ति था, जिसने वुहान की यात्रा की और 15 जनवरी को वाशिंगटन में अपने घर लौट था। ब्रिटेन में कोरोनावायरस के 14 नकारात्मक परिणाम आए। ब्रिटेन में शुक्रवार को कोरोनावायरस के लिए किए गए परीक्षण में कुल 14 लोगों के नकारात्मक परिणाम आए। ब्रिटेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि देश की जनता के लिए फिलहाल जोखिम कम बना हुआ है। लेकिन देश में अभी भी कुछ मामले हो सकते हैं। क्योंकि अभी और भी परीक्षण चल रहे हैं।