Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चिरेका में संविधान दिवस का पालन:
संविधान उद्देशिका का किया गया सामूहिक पाठ

Bharattv.News,चितरंजन,26 नवंबर, 2022: भारतीय संविधान को आज ही के दिन अंगीकृत किए जाने की स्मृति में, चितरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में आज 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस का पालन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में श्री सतीश कुमार कश्यप,महाप्रबंधक,चिरेका द्वारा संविधान का उद्देशिका को पढ़ा गया।

साथ ही उपस्थित प्रधान विभाग अध्यक्षों, वरीय अधिकारी सहित अन्य उपस्थित कर्मचारियों द्वारा भी इसका सामूहिक पाठ किया गया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी,पर्यवेक्षक और कर्मचारी गण उपस्थित थे। उपस्थित सभी कर्मचारियों ने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व–संपन्न,समाजवादी,पंथ-निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनांने के लिए एवं भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था, प्रतिज्ञा, एकता के संकल्प को उद्देशिका के माध्यम से दुहराया। संविधान दिवस का पालन चिरेका के विभिन्न कार्यालयों, कारखाना परिसरों ,स्कूलों और ईएलएएयू डानकुनी इकाई में भी पालन किया गया तथा संविधान उद्देशिका को पढ़ा गया ।

मिहिजाम में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में संविधान दिवस का हुआ पालन

वहीं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मिहिजाम में जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रह्लाद रजक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।