Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चारघरा गांव में छापामारी कर दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

BHARATTV.NEWS ,JAMTARA: एक चार पहिया वाहन, एक मोटरसाइकिल, 5 सिम कार्ड और तीन मोबाइल के साथ जामताड़ा में फिर दो शातिर साइबर अपराधी पुलिस के दबिश में आ गए. जामताड़ा साइबर अपराध थाना के निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चारघरा गांव में छापामारी अभियान चलाकर 24 वर्षीय विजय कुमार मंडल एवं 48 वर्षीय मनोज कुमार मंडल को पुलिस ने साइबर अपराध करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 26/22 दिनांक 11 जून 2022 धारा 414 /419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 120 बी भारतीय दंड विधान एवं 66 बी सी डी आईटी एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 54/19 एवं कुंडा देवघर थाना कांड संख्या 526/16 में अभियुक्त विजय कुमार मंडल २४,पिता मनोज कुमार मंडल का अपराधिक इतिहास दर्ज है। contact@bharattv.news