BHARATTV.NEWS; CHITRA : देवघर जिले के चितरा कोयलांचल के स्थानीय नई कॉलोनी में शनिवार को जिला परिषद भाग संख्या 20 की सदस्य आशा देवी, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, प्रतिनिधि चांदो मंडल ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्या समाधान करने में यहां से सुविधा होगी।
झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग के सदस्य मुर्मू व जिपस प्रतिनिधि मंडल ने कार्यालय उद्घाटन के दौरान कहा कि जिला परिषद भाग संख्या 20 के अंतर्गत दुमदुमी, लगवां, आसनबनी, कुकराहा, चितरा, बड़बाद, शिमला, पलमा आदि पंचायत आते हैं। एसपी माइंस का रिहायशी इलाका 20 नंबर जिला परिषद क्षेत्र के केंद्र में आता। यहां प्रत्येक पंचायत की जनता आसानी से अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। उनकी समस्या समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। नेताओं व जिप सदस्य आशा देवी ने क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं के बदौलत बदलाव आया। क्षेत्र की सभी जनता धन्यवाद के पात्र हैं। नेताओं ने भाषण में आगे कहा कि वे लोग किसी जाति धर्म या समुदाय का विरोधी नहीं है। परंतु सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ते रहे हैं और आगे लड़ाई जारी रहेगी। वसीम अंसारी युधिष्ठिर सिंह यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर आजसू नेता अरुण कुमार महतो, पूरण मंडल, झकसू महतो मटूक लाल यादव, नीरज कुमार दत्ता, धनंजय दास, अशोक यादव, नरसिंह टुडू, मुखिया शमीम अंसारी, कमलेश मंडल, संतोष कुमार यादव, अशोक सिंह, अमित आनंद, गुलाम मुस्तफा, मिथिलेश मंडल, निरंजन यादव व अन्य लोग मौजूद थे।






