Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

कर्तव्य की अवहेलना पर कड़ा प्रहार: एक बैठक में अनुपस्थिति ने छीना अधिकारी का वेतन!

ओम प्रकाश शर्मा, जामताड़ा : जामताड़ा में एक चौंकाने वाला प्रशासनिक कदम उठाया गया है। नगर परिषद मिहिजाम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा पर जिला प्रशासन ने गाज गिराई है। महज एक बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण न केवल उनका वेतन रोक दिया गया है, बल्कि 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश भी दिया गया है।
उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने यह कठोर कार्रवाई की है, जिसने प्रशासनिक अनुशासन की एक नई मिसाल कायम की है। यह घटना दर्शाती है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए अपने कर्तव्यों की अवहेलना करना अब कितना महंगा पड़ सकता है। लोगो का मानना है की इस कदम से न केवल प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित होगी, बल्कि यह अन्य अधिकारियों के लिए भी एक चेतावनी का काम करेगा। क्या यह भविष्य में सरकारी कामकाज में जामताड़ा में एक नए युग की शुरुआत है? निश्चित रूप से, यह घटना लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रहेगी।