Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आमस: करमडीह पंचायत के पहाड़पुर डैम घट, नगर निगम के सरजू तालाब में छठ पूर्ण रूप से प्रतिबंधित घोषित

BHARATTV. न्यूज़: गया: महापर्व छठ 2023 के अवसर पर जिले के विभिन्न छठ घाटों पर छठ किया जाना है। जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा जिलेवासियों से अपील किया गया है कि आमस प्रखंड अंतर्गत करमडीह पंचायत अवस्थित पहाड़पुर डैम घट, नगर निगम क्षेत्र अवस्थित सरजू तालाब (केंद्रीय कारावास के पीछे) में छठ पर्व मनाए जाने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित घोषित किया गया है। सभी से अनुरोध है कि उक्त छठ घाट पर छठव्रती छठ मानने नहीं जाएं। FILE PHOTO