Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

अनियमित जलापूर्ति के खिलाफ झरिया झमाङा जलापूर्ति कार्यालय का किया घेराव

BHARATTV.NEWS,DHANBAD: झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस के लोगों ने विगत दो माह से अनियमित जलापूर्ति के खिलाफ झरिया भगतदीह स्थित झमाङा जलापूर्ति कार्यालय का घेराव किया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे।


एसडीओ पंकज झा की उपस्थिति में समस्त कांग्रेस जनों की वार्ता पर पहल हुई। संतोष कुमार सिंह ने कहा की जब हमारी कांग्रेस की सरकार हर संभव मदद कर रही है तो फिर साजिश के तहत हमारे विधायक को बदनाम करने के मकशद से जलापूर्ति बाधित की जा रही है।अगर नहीं तो क्या कारण है नियमित झरिया की जनता को पानी नहीं मिल पा रहि है। विपत्र निर्गत करने में कंप्यूटराइज्ड विपत्र करने की मांग करते हुए सन्तोष सिंह ने कहा की पुराने विपत्र में जो भी विलंब शुल्क लगा है उसे माफ कर कैंप लगा कर राशि जमा ले इससे गरीब तबके लोगो को मदद भी मिलेगी और राजस्व भी तत्काल विभाग को मिलेगा। पुराने विपत्र में काफी त्रुटि भी मिलने की शिकायत मिली है उसे भी दूर की जाए। अगर किसी तरह की कोई समस्या आती है तो वैकल्पिक व्यवस्था धनबाद मैथन जलापूर्ति योजना से लाभान्वित करने का काम झमाडा करे।
झारखंड प्रदेश काग्रेस विशेष अमंत्रित सदस्य मुख़्तार खान ने कहा कि झमाडा हमेशा बरसात में मोटर डूबने का, ठंड में शेवाल फसने का गर्मी में लेवल घटने का बहाना बनाती है। ऐसे में झरिया के लोगो के लिय क्या और कोई वैकल्पिक व्यवस्था है अगर नहीं तो झमाडा बहाने बनाना बंद करे और निर्बाध जलापूर्ति करें नहीं तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप सेरत्नेश यादव , जीतेन्द्र मोदक, मुख्तार खान, भगत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जहीर अंसारी, रामजी सिंह,अशोक मालाकार, राजा गुप्ता, शिव शंभू प्रसाद मनोहर रजवार पप्पू सिंह,मणि भूषण तिवारी महेंद्र पासवान पारस यादव अभय यादवबिरजू शर्मा अरविंद यादव सूरज वर्मा संजय यादव मेघु यादव डॉ चंडी बनर्जी अर्जुन विश्वकर्मा, सादिक अमीन, कुंदन मोदक, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह, राजा अंसारी, मनीभुशन् तिवारी , बिनोद विश्वकर्म, विनय कुमार, गौतम पासवान, भोला सिंह, पप्पू पांडे, अरविन्द सैनी,कमल बैनर्जी, बापि दत्ता, राजा गुप्ता,सुलोछन देवी, मुन्नी देवी, सरस्वती देवी, मीरा देवी, पूर्णिमा देवी, शांति देवी, गीता देवी, तनु राइ, सरोति देवी ,मोन्सा राइ, जामिला खातून, देवी, सहिना देवी, शमा पदों महतो, नन्द महतो, लक्ष्मी देवी गीता सिंह कार्तिक महतो विजय बरनवाल कृष्णा वर्मा सलमान खान सहित सैकड़ों महिला पुरुष शमिल थे।